फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man, distressed by lack of police action, takes his own life by jumping in front of a train.

Delhi NCR News: पुलिस कार्रवाई न होने से आहत बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
मारपीट और जान से मारने की धमकियों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशान एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोटवन चौकी क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गांव जोधपुर निवासी किशोर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किशोर सिंह की पत्नी भगवती ने कृष्ण, करन और जयचंद के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और आरोपियों ने दोबारा धमकाया। इससे परेशान किशोर सिंह बृहस्पतिवार को घर से चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब 7:40 बजे दिल्ली-आगरा अप मेन लाइन पर किलोमीटर संख्या 1445/3-5 के पास उसका शव मिला। मौके से मिले कीपैड फोन के आधार पर परिजनों ने पहचान की। मृतक के बेटे सतपाल ने पुलिस को शिकायत दी है। सदर थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed