फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man dies due to burn in fire caused by quilt falling on heater.

Delhi : हीटर पर रजाई गिरने से लगी आग में झुलसने पर बुजुर्ग की मौत, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की घटना

Fri, 12 Jan 2024 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 02:13 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह के समय असावधानीवश पीड़ित की रजाई हीटर पर गिरने से आग लग गई और उसमें बुरी तरह झुलसकर उनकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार (62) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Elderly man dies due to burn in fire caused by quilt falling on heater.
demo pic...

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित वेस्ट कमल विहार में सर्दी से बचने के लिए बुजुर्ग द्वारा जलाया गया हीटर उनकी मौत का सबब बन गया। बृहस्पतिवार को सुबह के समय असावधानीवश पीड़ित की रजाई हीटर पर गिरने से आग लग गई और उसमें बुरी तरह झुलसकर उनकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार (62) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची थी। चंद ही मिनटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बुजुर्ग राकेश कुमार परिवार के साथ ए-ब्लॉक, गली नंबर-8, वेस्ट कमल विहार, बुराड़ी में रहते थे। इनके परिवार में एक बेटा व दो शादीशुदा बेटियां हैं। डेढ़ साल पहले इनकी पत्नी की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से वह भी बीमार चल रहे थे। वह पहली मंजिल पर बने कमरे में सोते थे। इनका बेटा अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सोता था। पिछले कुछ दिनों से सर्दी अधिक होने की वजह से बुजुर्ग अपने कमरे में हीटर चला रहे थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.14 बजे उनके कमरे में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान टीम को कमरे में पूरी तरह झुलसा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हीटर पर रजाई गिरने की वजह से कमरे में आग लगी और बुजुर्ग की मौत हो गई। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed