फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man accused of using bank accounts for fraudulent purposes duped

Delhi NCR News: बैंक खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए करने का आरोप लगा बुजुर्ग से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
- उत्तर पूर्वी जिला साइबर सेल ने गुजरात से दो जालसाजों को किया गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताकर आरोपियों ने बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला साइबर सेल ने बैंक खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किए जाने का आरोप लगाकर बुजुर्ग से तीन लाख की ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट किया और पेंशन खाते की पुष्टि करने के बहाने ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 22 अगस्त को मीत नगर निवासी 64 साल के ब्रह्म सिंह ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उसमें उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को उनके पास व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि उनके नाम के बैंक खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी की रकम से कमीशन प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है। पेंशन खाते की पुष्टि के बहाने, कॉल करने वाले ने उसे एक बैंक खाते में 3 लाख ट्रांसफर करने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि सत्यापन के बाद राशि वापस कर दी जाएगी। दबाव में आकर पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उन बैंक खातों की जांच की, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जांच से पता चला कि खाता कोडिनार गुजरात के रहने वाले विशाल भाई का है। ठगी गई राशि चेक के जरिए निकाली गई थी। टीम ने छापेमारी की और विशाल भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी वाजा हिरेन को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल सिम और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed