{"_id":"6616b9ff18818127330ff19c","slug":"eid-moon-seen-people-hugged-and-congratulated-each-other-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid 2024 : ईद आज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई; जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2024 : ईद आज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई; जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज
Thu, 11 Apr 2024 06:50 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:50 AM IST
सार
देश के अधिकांश हिस्सों में आज ईद मनाई जा रही है। इस मौके पर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर जुलकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
जामा मस्जिद में ईद की नमाज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली सहित देश भर में ईद आज मनाई जा रही है। समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए हैं। इसी अवसर पर श्रद्धालु दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए जमा हुए।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Devotees gather at Jama Masjid to offer prayers, on the occasion of Eid-ul-Fitr. pic.twitter.com/Id3OsJDGxv
— ANI (@ANI) April 11, 2024विज्ञापन
एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद के दीदार हो गए इसलिए दश के अधिकांश हिस्सों में आज ईद मनाई जा रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। चांद देखे जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए।
विज्ञापन
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर जुलकर मनाना चाहिए। शाही इमाम ने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से मुल्क के लिए अमन व शांति की दुआएं करने के लिए कहा। इमाम ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज 6.30 बजे अता की जाएगी। वहीं, फतेहपुरी मस्जिद में नमाज 7.30 बजे अता की जाएगी। इधर, चांद दिखते ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में मुबारकबादों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे को फोन, व्हाट्सएप, एसएमएस के जरिए बधाई देते हुए नजर आए।
वहीं, चांद दिखने के बाद लोगों ने ईद की बची हुई तैयारियां शुरू कर दीं। लोग इत्र, टोपी, सेवइयां और दूसरे ड्राइफ्रूट खरीदते हुए नजर आए। पुरानी दिल्ली के अलावा, जामिया नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, निजामुद्दीन समेत दूसरे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। यह सिलसिला पूरी रात चला। ईद को लेकर बच्चे खासे उत्साहित दिखे।