फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Efforts are on to make UER-2 intersection jam-free

Delhi NCR News: यूईआर-2 चौराहे को जाम मुक्त कराने के लिए कोशिश तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
- निरीक्षण करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जाम से परेशान यूईआर-2 और राष्ट्रीय राजमार्ग के इंटरसेक्शन की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर और अंडरपास कार्य का निरीक्षण किया।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। यहां ट्रैफिक दबाव के कारण समय की बर्बादी, ईंधन की खपत और वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इसे दोबारा अध्ययन करेंगे और जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। यह परियोजना नजफगढ़, द्वारका, रोहिणी और दिल्ली–गुड़गांव–जयपुर हाईवे (शिव मूर्ति चौराहा) सहित कई इलाकों को जोड़ने वाले इस चौराहे पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगी। यह वैकल्पिक मार्गों पर मौजूद दबाव को भी कम करेगी।
विज्ञापन


वहीं मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण को प्रभावी रूप से कम करने के तरीके खोजने पर काम कर रहे हैं। ऐसे प्रोजेक्ट सिर्फ ट्रैफिक ही नहीं, बल्कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed