फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   effect of ban of notes on weeding in delhi

शादियों में शगुन देने पर संकट: लोग परेशान कि 500-1000 का नोट डालना गलत न हो जाए

Thu, 10 Nov 2016 09:29 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
effect of ban of notes on weeding in delhi

‘डोली सजाकर रखना, मेंहदी लगाकर रखना, लेने तुझे ओ गौरी आएंगेे तेरे सजना’ इस तरह के गानों की धुनों के बीच दूल्हों का घोड़ी पर सवार होकर अपनी जीवन साथी के साथ बृहस्पतिवार से परिणय सूत्र में बंधने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है, मगर इस बार शादियां कर रहे लोगों और शादियों में शामिल होने वाले लोगों के समक्ष रंग में भंग पड़ गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद उनके पास शादी के लिए तामझाम पर किए जाने वाले खर्च व शगुन तक का संकट आ गया है।

विज्ञापन


तिलक नगर निवासी मामचंद गुप्ता बताते हैं कि उनको पंजाब में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाना है। वहां शगुन देने के लिए उन्होंने दो दिन पहले एक-एक हजार रुपये के पांच नोट निकलवाए थे, मगर यह नोट बंद होने के बाद उनके समक्ष शगुन के लिए रुपये नहीं होने की दिक्कत पैदा हो गई है।
विज्ञापन


उनकी तरह जनकपुरी निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उनके यहां एक दर्जन शादियों के निमंत्रण आए हुए हैं, लेकिन उनके पास शगुन डालने के लिए सौ-पचास रुपये के नोट नहीं हैं। ऐसे में पांच सौ या हजार का नोट डालना गलत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुभ मुहूर्त

effect of ban of notes on weeding in delhi
changes in indian weddings
नजफगढ़ निवासी खजान सिंह के अनुसार, उन्हें शादियों में शगुन देने के लिए सौ-पचास रुपये के नोट कोई उधार भी नहीं दे रहा है, जबकि उनको करीब डेढ़ दर्जन शादियों में शगुन देना है। शकूर बस्ती निवासी मखन सिंह अपनी बेटी की शादी में टेंट, हलवाई आदि का भुगतान करने के मामले को लेकर परेशान हैं।

विख्यात ज्योतिष आचार्य कृष्ण दत्त शास्त्री के अनुसार, धार्मिक रुकावट के दूर होने के बाद करीब चार माह पश्चात से बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में शादियां होनी शुरू हो रही हैं। उनके अनुसार, बृहस्पतिवार को देव प्रबोधिनी एकादशी होने के चलते विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हैं। इस दिन विवाह करने के लिए मुहूर्त निकलवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती। यह दिन देवों का माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed