फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EDMC hospital in east delhi made historical record during doctors strike

हड़ताल के बावजूद इस अस्पताल में जन्में 44 बच्चे

Wed, 24 Jun 2015 09:00 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
EDMC hospital in east delhi made historical record during doctors strike

राजधानी के सरकारी अस्पतालों में दो दिन तक चली रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का तो बुरा हाल हुआ, लेकिन इसके चलते एक अस्पताल ने रेकॉर्ड कायम कर दिया।

विज्ञापन


हड़ताल के दौरान 24 घंटे में 44 बच्चों ने जन्म लिया। अस्पताल का दावा है कि इससे पहले अस्पताल के इतिहास में एक दिन में इतने बच्चों की डिलीवरी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


ईस्ट दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित ईडीएमसी के स्वामी दयानंद अस्पताल में सोमवार सुबह 9 से मंगलवार सुबह 9 बजे तक 44 बच्चों ने जन्म लिया।

यहां के डॉक्टरों ने नहीं छोड़ा था काम

EDMC hospital in east delhi made historical record during doctors strike

इनमें 36 बच्चे नॉर्मल, जबकि 8 ऑपरेशन के जरिए पैदा हुए। कहा जा रहा है कि ज्यादा बच्चे पैदा होने की वजह अस्पताल में हड़ताल के दौरान अधिक गर्भवती महिलाओं का भर्ती होना है।

दरअसल स्वामी दयानंद अस्पताल ईस्ट दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल गुरु तेग बहादुर के बिल्कुल नजदीक है।

सोमवार को जब दिल्ली के सभी अस्पतालों में रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे, उस समय यहां के डॉक्टर काम कर रहे थे।

पास के अस्पताल में हड़ताल बनी रिकॉर्ड की वजह

EDMC hospital in east delhi made historical record during doctors strike

इस अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल का समर्थन तो किया था, लेकिन उन्होंने काम नहीं रोका। डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप बाजू पर काली पट्टी जरूर बांधी थी।

अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉ जयपाल ने कहा कि दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में हड़ताल होने से यहां के डॉक्टरों को आदेश दिया गया था कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को ठीक से एंटरटेन करें।

दूसरी जगहों से गर्भवती महिलाओं के ज्यादा आने से इतने ज्यादा बच्चों ने पहली बार अस्पताल में जन्म लिया। आमतौर पर अस्पताल में प्रतिदिन 18-20 बच्चे जन्म लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed