{"_id":"575df1184f1c1bbb6411bb7c","slug":"edc-rallied-against-the-entrepreneur-will-demonstrate-outside-the-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडीसी के विरोध में लामबंद हुए उद्यमी, कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडीसी के विरोध में लामबंद हुए उद्यमी, कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडीसी के विरोध में उद्योग विहार के इंडस्ट्रियलिस्ट लामबंद होने लगे हैं। उद्यमियों का कहना है कि हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) द्वारा उद्योग विहार की इंडस्ट्रियल यूनिटों को भेजा गया एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेज (ईडीसी) नोटिस उचित नहीं है।
विज्ञापन
सरकार के ऐसे कदम से उद्योगों का विकास प्रभावित होगा। ईडीसी के कारण बताओ नोटिस के विरोध में 14 जून को उद्यमी उद्योग विहार के एचएसआईआईडीसी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उद्यमियों को लामबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सरकार की ऐसी हरकतों से कोई भी यहां नई औद्योगिक यूनिट लगाने से कतराएगा। अगर सरकार को नए निवेश लाना है कि अपनी मौजूद इंडस्ट्री को भी सुविधा देनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र की छवि नकारात्मक बनेगी।
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी से नोटिस मिलने के बाद से उद्यमी काफी परेशान हैं। इस मामले में कुछ दिनों पहले औद्योगिक एसोसिएशनों की बैठक भी हो चुकी है। गुडग़ांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन यादव का कहना है कि ईडीसी का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहा है।
कोर्ट में विचाराधीन मामला होने के बावजूद एचएसआईआईडीसी द्वारा नोटिस जारी करना समझ में नहीं आ रहा है। 14 के इसके खिलाफ उद्यमियों का प्रदर्शन होगा। हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन किशन कपूर का कहना है कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।