फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED seizes Rs 170-cr worth bank deposits in probe against 'fraud' forex trading platform

Forex Trading Scam: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर घोटाला, ईडी ने 30 से ज्यादा बैंक खातों में 170 करोड़ किए फ्रीज

Thu, 13 Feb 2025 01:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

ईडी की टीम ने 11 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश के नोएडा और शामली और हरियाणा के रोहतक में विभिन्न परिसरों पर छापे मारे। इस दौरान ईडी ने 30 से ज्यादा बैंक खातों में जमा 170 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए।

विज्ञापन
ED seizes Rs 170-cr worth bank deposits in probe against 'fraud' forex trading platform
ईडी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : ani

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने फोरेक्स ट्रेडिंग एवं जमा योजना के फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 बैंक खातों में जमा 170 करोड़ रुपये की राशि को जब्त किया है। ईडी ने क्यूएफएक्स ट्रेड लि. व उसके निदेशकों राजेंद्र सूद, विनीत कुमार व संतोष कुमार के अलावा मास्टरमाइंड नवाब अली उर्फ लविश चौधरी के खिलाफ जांच में मंगलवार को दिल्ली, यूपी के नोएडा व शामली और हरियाणा के रोहतक में कई ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान 90 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई। 

विज्ञापन


ईडी ने हिमाचल प्रदेश में क्यूएफएक्स कंपनी के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। कंपनी पर फर्जी विदेशी मुद्रा व्यापार योजना के जरिये निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। ईडी के मुताबिक क्यूएफएक्स कंपनी और उसके निदेशक एक अनियमित जमा योजना चला रहे थे, जिसमें निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था।
विज्ञापन


एफआईआर के बाद बदल लिया नाम 
ईडी ने पाया कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद, क्यूएफएक्स योजना का नाम बदलकर वाईएफएक्स (यॉर्कर एफएक्स) कर दिया गया था और विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में रिटर्न का लालच देकर निवेशकों को ठगा गया। नवाब अली क्यूएफएक्स के अलावा बॉटब्रो, टीएलसी कॉइन जैसी और भी धोखाधड़ी वाली निवेश योजनाएं चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को लुभाने के लिए भारत व दुबई में किए कार्यक्रम 
ईडी ने पाया कि अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए भारत व दुबई में कई कार्यक्रम किए गए थे। एनपे बॉक्स प्रा. लि., कैप्टर मनी सॉल्यूशंस प्रा. लि. और टाइगर डिजिटल सर्विसेज प्रा. लि. के कई बैंक खातों का इस्तेमाल निवेशकों से पैसे जुटाने के लिए किया जा रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा,  'ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने 11 फरवरी को पीएमएलए, 2002 के तहत दिल्ली, नोएडा, रोहतक और शामली (यूपी) में विभिन्न स्थानों पर क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड और अन्य के मामले में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान 90 लाख रुपये से अधिक की नकदी, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त किए गए, इन फर्जी कंपनियों के 30 से अधिक बैंक खातों में जमा 170 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed