फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED said AAP did money laundering through CM Kejriwal

Delhi: 'आप ने सीएम केजरीवाल के जरिए की मनी लॉन्ड्रिंग', ईडी ने गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर दिया जवाब

Tue, 02 Apr 2024 08:17 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Apr 2024 08:17 PM IST
सार

ईडी ने कहा कि शराब घोटाले से आए रुपयों का सबसे ज्यादा लाभ आप को मिला। इन पैसों में से लगभग 45 करोड़ रुपयों का उपयोग आप ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान चुनाव अभियान में किया है।

विज्ञापन
ED said AAP did money laundering through CM Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को अपना जवाब पेश किया है। सीएम केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा था। ईडी ने सीएम केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ईडी ने कोर्ट में दायर अपने जवाब में बताया कि आप ने अरविंद केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की है और यह अपराध पीएमएलए की धारा 70 के तहत आता है। साथ ही ईडी की ओर से दायर जवाब में कहा गया कि आम आदमी पार्टी (आप) को शराब घोटाले से आए रुपयों का सबसे ज्यादा लाभ मिला। इन पैसों में से लगभग 45 करोड़ रुपये की नकदी का उपयोग गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आप के चुनाव अभियान में किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed