फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED reveals - Two fraudsters from Delhi sent Rs 4,900 crore earned from cyber crime abroad

ईडी का खुलासा : दिल्ली के दो धोखेबाजों ने साइबर अपराध से अर्जित 4,900 करोड़ विदेश भेजे, SEZ का किया दुरुपयोग

Fri, 24 Jan 2025 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 02:09 AM IST
सार

दोनों आरोपियों की पहचान पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी उर्फ जॉन (मोती नगर निवासी) और आशीष कक्कड़ उर्फ पाब्लो (ग्रेटर कैलाश निवासी) के रूप में हुई है। इन्हें पिछले साल संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
ED reveals - Two fraudsters from Delhi sent Rs 4,900 crore earned from cyber crime abroad
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार खुलासा किया कि दिल्ली के दो साइबर अपराधियों ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) सुविधाओं का दुरुपयोग करके 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की रकम विदेश भेज दी। दोनों आरोपियों की पहचान पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी उर्फ जॉन (मोती नगर निवासी) और आशीष कक्कड़ उर्फ पाब्लो (ग्रेटर कैलाश निवासी) के रूप में हुई है। इन्हें पिछले साल संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ईडी ने बताया कि 17 जनवरी को इन दोनों के दिल्ली में नौ आवासीय फ्लैटों और हरियाणा के रेवाड़ी में कृषि भूमि के एक हिस्से को कुर्क करने के लिए आदेश जारी किया गया था। ईडी ने कहा कि उसने ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी, मल्टी-लेवल मार्केटिंग योजनाओं और निवेश घोटालों जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ देश भर में दर्ज कई पुलिस एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद इस मामले की जांच शुरू की। इनमें नौकरी धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग और मोबाइल एप के जरिए फर्जी ऋण वितरण धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार, ये घोटाले विभिन्न धोखाधड़ी वेबसाइट और एप जैसे upbitro.com और एक सट्टेबाजी वेबसाइट www.taj777.com के जरिये किए गए थे। एप और वेबसाइट को कुराकाओ, माल्टा और साइप्रस जैसे द्वीप देशों में स्थित कंपनियों की ओर से बनाया गया था।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के नाम पर पंजीकृत है 200 से अधिक कंपनियां
एजेंसी ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम पर पंजीकृत 200 से अधिक कंपनियों का इस्तेमाल अपराध की आय को स्थानांतरित करने के लिए किया गया था। ये फर्म उनके कर्मचारियों जैसे कि ऑफिस बॉय, ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों के नाम पर भी पंजीकृत थीं। ईडी ने आरोप लगाया कि साइबर अपराध की इन आय को भारत से बाहर ले जाने के लिए दोनों आरोपियों ने जीएसटी पंजीकरण और संबंधित निर्यात-आयात अनुमति प्राप्त करके विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) सुविधाओं का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई, हांगकांग और चीन में भेजा पैसा
ईडी ने कहा कि दोनों ने दुबई, हांगकांग और चीन से मुंद्रा और कांडला जैसे विशेष आर्थिक क्षेत्रों के माध्यम से गुलाब के तेल और सौर पैनल मशीनरी जैसे अधिक मूल्य वाले सामान का आयात किया और आयात के बदले विदेशों में भारी मात्रा में अवैध विदेशी धन भेजा। ईडी ने कहा कि इसके बाद उन्हीं सामानों को (बिना किसी प्रसंस्करण के) पुनः निर्यात किया, लेकिन निर्यात के बदले कोई धन प्राप्त नहीं हुआ। लेन-देन में एक ही सामान को कई बार आयात किया गया और फिर विदेश में पैसे भेजने के लिए निर्यात किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed