फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED is BJP's contract killer gang, a conspiracy to defame the opposition before Punjab elections: AAP

ईडी भाजपा की सुपारी किलर गैंग, पंजाब चुनाव से पहले विपक्ष को बदनाम करने की साजिश : आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हुई ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र और भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए भाजपा की सुपारी किलर गैंग की तरह काम कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पंजाब चुनाव से पहले भाजपा ने ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां चुनाव लड़ती है, वहां पहले जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है। संजय सिंह ने कहा कि पहले बंगाल, दिल्ली और अन्य राज्यों में यही रणनीति अपनाई गई और अब पंजाब में भी यही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोहाली में कुछ बिल्डरों और कारोबारियों के यहां ईडी ने छापेमारी की और बाद में आप के नेताओं का नाम जोड़कर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के यहां छापे पड़े, उनमें से एक एसके बजाज भाजपा का डोनर है, लेकिन ईडी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इसका कोई उल्लेख नहीं किया। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि ईडी ने भाजपा को चंदा देने वाले बिल्डर के यहां छापा मारा और बाद में झूठी कहानी बनाकर आप नेताओं का नाम जोड़ दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद भाजपा को उस बिल्डर से और बड़ा चंदा चाहिए होगा। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दावा किया कि 2023-24 की भाजपा डोनर सूची में सुरेश कुमार बजाज का नाम 319वें नंबर पर दर्ज है और उन्होंने भाजपा को लाखों रुपये का चंदा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed