{"_id":"632ea48eb9fcd815321f4eea","slug":"ed-gets-seven-days-custody-of-pfi-delhi-leaders-special-court-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crackdown on PFI: ईडी को मिली पीएफआई दिल्ली के नेताओं की सात दिन की कस्टडी, स्पेशल कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crackdown on PFI: ईडी को मिली पीएफआई दिल्ली के नेताओं की सात दिन की कस्टडी, स्पेशल कोर्ट ने दिया आदेश
Sat, 24 Sep 2022 12:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:02 PM IST
सार
ईडी ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा था कि दिल्ली पीएफआई का 2018 तक अध्यक्ष रहा परवेज अहमद आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रहा है। उसने दिल्ली में फंड इकट्ठा करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
ईडी को मिली पीएफआई नेताओं की रिमांड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की विशेष कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव मोहम्मद इलियास और कार्यालय सचिव अब्दुल मुकीत से पूछताछ के लिए सात दिन की कस्टडी दी है। पीएफआई नेताओं पर आर्थिक दान की आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता का आरोप है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों से अबतक बरामद हुए दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उनके घर से बरामद हुए फोन का फॉरेंसिक परीक्षण भी उनके सामने किया जाना है। ईडी सात दिनों में इन आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा था कि दिल्ली पीएफआई का 2018 तक अध्यक्ष रहा परवेज अहमद आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रहा है। उसने दिल्ली में फंड इकट्ठा करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन