{"_id":"65e0a4600bbe763cd700878d","slug":"ed-attaches-property-of-former-up-mla-couple-vijay-mishra-in-delhi-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी का एक्शन: दिल्ली में यूपी के पूर्व बाहुबली विधायक की संपत्ति कुर्क, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी का एक्शन: दिल्ली में यूपी के पूर्व बाहुबली विधायक की संपत्ति कुर्क, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
Thu, 29 Feb 2024 09:07 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 09:07 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी की दिल्ली स्थित संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी राम लली मिश्रा के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई हुई है। जांच के तहत 11 करोड़ रुपये से अधिक की दिल्ली में संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
विजय मिश्रा भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी राम लली मिश्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा की पूर्व एमएलसी हैं। ईडी ने कहा कि विजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर रहा है। माफिया गिरोह चलाता है। वह पिछले चार दशकों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि धोखाधड़ी, हत्या से संबंधित गंभीर अपराधों के लिए उसके खिलाफ 73 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन