{"_id":"6a47d2d566c5ac788c0690be","slug":"eca-trials-at-du-may-begin-on-the-15th-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143889-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में 15 से शुरू हो सकते हैं ईसीए के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में 15 से शुरू हो सकते हैं ईसीए के ट्रायल
विज्ञापन
विवि ने जारी किए दिशा-निर्देश, विस्तृत शेड्यूल और केंद्र की सूची भी जल्द जारी होगी
सीट पाने के लिए छात्रों का ट्रायल देना भी जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रोग्राम में ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे से दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए ट्रायल 15 जुलाई से शुरू हो सकते हैं। स्नातक की सीट आवंटन के लिए छात्रों का ट्रायल देना जरूरी है। दाखिला कमेटी ने इस कोटे और फिजिकली ट्रायल को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।डीयू ने अब एक संभावित तिथि जारी की है। ट्रायल का विस्तृत कार्यक्रम और केंद्रों की सूची जल्द ही वेबसाइट पर जारी होगी।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को निर्धारित तिथि और समय के अनुसार ही संबंधित ट्रायल केंद्र पर पहुंचना होगा। फिजिकल ट्रायल के दौरान छात्रों को पंजीकरण के समय अपलोड किए गए सभी ईसीए प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और सीयूईटी स्कोर कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। प्रत्येक उम्मीदवार केवल उसी ट्रायल केंद्र पर रिपोर्ट करेगा, जो उसकी ईसीए श्रेणी के लिए निर्धारित किया जाएगा।
विवि ने कहा है कि ट्रायल के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों को यात्रा और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। ईसीए कोटे में विभिन्न 14 श्रेणियों (डांस, संगीत, वाद-विवाद, योग, एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य के आधार) पर दाखिला होता है। इनमें प्रदर्शन के लिए आवश्यक वाद्य यंत्र, पोशाक, संगीत ट्रैक, प्रॉप्स, स्टेशनरी, मैट या अन्य सामग्री उम्मीदवारों को खुद लानी होगी। ट्रायल के लिए कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। छात्रों का मूल्यांकन संबंधित गतिविधि में उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि ईसीए दाखिले ट्रायल के अंकों, सर्टिफिकेट के अंकों और सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनी मेरिट से होंगे। सीट पाने के लिए छात्रों को ट्रायल देना भी जरूरी है। मेरिट लिस्ट के लिए कॉमन सीयूईटी 2026 के स्कोर, छात्रों के सर्टिफिकेट और ट्रॉयल के अंकोंं को देखा जाएगा। इसमें 25 फीसदी वेटेज सीयूईटी व 75 फीसदी सर्टिफिकेट व ट्रायल की होगी।