{"_id":"be28a815899f1e6a3130d9b1bb333f09","slug":"ec-takes-strict-action-against-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने केजरीवाल तो चुनाव आयोग हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने केजरीवाल तो चुनाव आयोग हुआ सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Jan 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
पैसे चाहे किसी भी दल से ले लेना, मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही देना। चुनाव आयोग से दो बार चेतावनी मिलने के बाद केजरीवाल का यह बयान जारी है।
विज्ञापन
आयोग ने इस बार कड़ा रुख दिखाते हुए मामले में दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की मानें तो केजरीवाल को फिर नोटिस जारी हो सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केजरीवाल ने सोमवार को जंगपुरा और कस्तूरबा नगर में दो जनसभाएं कीं। उन सभाओं में फिर अपने पुराने अंदाज में कहा कि पैसे सबसे ले लेना, मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही देना।
विज्ञापन
केजरीवाल को इससे पहले दो जनसभाओं में इस तरह के बयान देने पर कांग्रेस नेता की शिकायत पर नोटिस जारी हो चुका था। दूसरी नोटिस पर 25 जनवरी को केजरीवाल ने लिखित जवाब दिया था कि अगर चुनाव आयोग को आपत्ति है तो वह आगे इसका ध्यान रखेंगे।