फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EC suggests if any candidate contest from two seats, should give spend money

चुनाव आयोग का सुझावः दो सीटों से चुनाव जीतने पर उपचुनाव का खर्च प्रत्याशी से वसूला जाए

Mon, 05 Aug 2019 06:18 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 05 Aug 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
EC suggests if any candidate contest from two seats, should give spend money
निर्वाचन आयोग - फोटो : Social Media (File Photo)

चुनाव आयोग ने सुझाव दिया है कि दो सीटों से चुनाव जीतने पर खाली होने वाली सीट पर उपचुनाव का खर्चा उस प्रत्याशी से वसूला जाए। आयोग ने कानून मंत्रालय से आग्रह किया है यदि दो सीटों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाना ठीक नहीं है, तो चुनाव सुधार में ऐसा प्रावधान करने के प्रस्ताव पर विचार करे। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पिछले हफ्ते कानून मंत्री को चिट्ठी लिख कर चुनाव सुधारों के प्रस्ताव पर अमल करने का अनुरोध किया। आठ बिंदुओं वाले सुधार प्रस्ताव में मतदान से 48 घंटे पहले के ‘साइलेंस पीरियड’ के दायरे में प्रिंट मीडिया को भी लाने, चुनावी चंदे में सियासी दलों को छूट देने का सुझाव दिया गया है। साथ ही साल में दो बार वोटर कार्ड बनाने के अवसर देने, गलत खबर और झूठे हलफनामे पर दो साल की सजा के प्रावधान की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव सुधारों के संबंध में आठ बिंदुओं का सुझाव दिया गया है। सीईसी ने पत्र में लिखा है कि पारदर्शी और साफ-सुथरा चुनाव कराने के लिए जरूरी है कि चुनाव लड़ने के लिए सबको समान अवसर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed