{"_id":"2567dfb00b46c66080c603aec3479182","slug":"ec-says-namo-tea-is-a-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमो चाय बैन, पर BJP ने ढूंढ़ा नया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमो चाय बैन, पर BJP ने ढूंढ़ा नया रास्ता
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय की चौपाल पर चुनाव आयोग की सख्ती का काट भाजपा ने ढूंढ निकाला है। अब चौक-चौराहों पर लगने वाली चाय की चौपाल घर के भीतर लगेगी।
विज्ञापन
भाजपा की योजना है कि दिल्ली के सभी बूथों से जुड़े घरों में एक साथ चाय की चौपाल लगाई जाए और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम तेज की जाए।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर मोदी बनाम केजरी का कार्टून
प्रदेश भाजपा अब पूरे तरीके से चुनावी मोड में आ चुकी है। डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में भाजपा के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई जहां यह फैसला लिया गया कि बूथ स्तर पर घरों में चाय की चौपाल लगाई जाए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 23 मार्च को भाजपा 11,300 बूथ पर चाय की चौपाल लगाएगी। जब उनसे यह पूछा गया कि इस अभियान पर चुनाव आयोग सख्त हो गया है और कई जगहों पर शिकायत मिलने पर मामला भी दर्ज किया जा रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो चौपाल कार्यकर्ताओं के घर के भीतर लगेगी।
विज्ञापन