छापे में पकड़ी गई शराब AAP प्रत्याशी की नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मात्र एक सप्ताह रह गया है और ठीक सात दिन पहले उत्तम नगर से शराब की पेटियां बरामद की गई हैं। पहले कहा जा रहा था कि ये शराब आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार नरेश बालियान के दफ्तर से शराब की 497 पेटियां बरामद की गई हैं।
चुनाव आयोग और क्राइम ब्रांच ने राजधानी के उत्तम नगर इलाके के एक गोदाम में छापा मारकर शराब की पेटियां बरामद की गईं। इन पेटियों में लगभग 5000 हजार शराब की बोतलें हैं।
सूत्रों ने बताया है कि शराब का इस्तेमाल 7 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले किया जा सकता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोदाम में छापा गुप्त सूचनाओं के आधार पर मारा गया था। इस वक्त पुलिस यह जांच कर रही है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी और कौन लेकर आया था।
नरेश नहीं मुकेश बाल्यान के घर पड़ा छापा
वहीं आप प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने भी उन खबरों को गलत बताया है जिसमें आप के उत्तम नगर प्रत्याशी नरेश बाल्यान के घर से शराब की पेटियां जब्त होने की बात कही जा रही है।
मारलेना ने कहा कि यह खबर झूठ है। चुनाव आयोग ने नरेश नहीं मुकेश बाल्यान के घर में छापा मारा था। उन्होंने बताया कि एफआईआर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हुई है नरेश के खिलाफ नहीं। वो गोदाम भी नरेश का नहीं है जहां छापा पड़ा।
बीजेपी नेता ने आप नेता नरेश बालियान के घर पर शराब पाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप की अधोगति, अधोगतियों के इतिहास में सर्वाधिक है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को इस सदस्य को पार्टी से निकाल देना चाहिए।
इस छापामारी पर नरेश बालियान ने कहा है कि मेरा इस संपत्ति से कोई लेना देना नहीं है, यह बीजेपी कार्यकर्ता की संपत्ति की है। इसके साथ ही नरेश ने कहा कि शराब एक बीजेपी कार्यकर्ता के पास से जब्त किया गया है जो नरेश के गांव का रहने वाला है।