फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eastern Satya Sharma, Shyam Sharma became the mayor of the Southern Corporation

मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Eastern Satya Sharma, Shyam Sharma became the mayor of the Southern Corporation

तीनों नगर निगम में महापौर और उप महापौर चुनाव में भाजपा ने परचम फहरा दिया है। इस बार भी इन पदों पर कब्जा जमाने की कांग्रेस की हसरत पूरी नहीं हो सकी। उसके पार्षदों को दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बुधवार को हुए महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव में भाजपा के पार्षदों ने भारी मतों से हरा दिया। वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर और उपमहापौर पद के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव में भाजपा पार्षदों के सामने कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को नहीं उतारा। इस कारण वे निर्विरोध चुने जाएंगे। तीनों निगम में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सत्या शर्मा ने कांगेस के ताज मोहम्मद को 23 मतों से पराजित किया। चुनाव में 60 सदस्यों ने मतदान किया, जिनमें से एक सदस्य का मत अवैध पाया गया। सत्या को 41 मत, जबकि ताज मोहम्मद को 18 मत मिले। वहीं उप महापौर चुनाव के लिए मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसमें हार-जीत का फैसला महापौर पद के लिए भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों को मिले मतों के आधार पर किया गया। इस तरह भाजपा के राजकुमार ढिल्लो उप महापौर चुने गए। कांग्रेस ने उनके खिलाफ राज कुमारी को मैदान में उतारा था। सदन से स्थायी समिति के लिए चुने जाने वाले तीनों सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। भाजपा पार्षद जितेंद्र चौधरी व संजय जैन और कांग्रेस की सविता शर्मा स्थायी समिति के सदस्य के रूप में चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में भाजपा के श्याम शर्मा ने कांग्रेस पार्षद प्रवीन राणा को 25 मतों से हराया, जबकि उप महापौर पद के चुनाव में भाजपा की शशि प्रभा सोलंकी ने कांग्रेस के सतीश गुप्ता को 21 मतों से हराया। वहीं सदन से स्थायी समिति के तीन सदस्य के तौर पर भाजपा के सुभाष आर्य व शैलेंद्र सिंह मोंटी और कांग्रेस के फरहाद सूरी निर्विरोध चुने गए।


दक्षिणी निगम के महापौर व उपमहापौर पद के चुनाव में 94 पार्षदों व पांच सांसदों ने मतदान किया, जिनमें भाजपा के चार लोकसभा सदस्य और कांग्रेस का एक राज्यसभा सदस्य शामिल है। महापौर पद के चुनाव में श्याम शर्मा को 62 मत, जबकि प्रवीन राणा को 37 वोट मिले। वहीं उपमहापौर पद के चुनाव में भाजपा की शशि प्रभा सोलंकी को 60 मत और कांग्रेस के सतीश गुप्ता को 39 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed