{"_id":"6a9addf30a7076794f01ca11","slug":"east-delhi-immersed-in-janmashtami-celebrations-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-627-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जन्माष्टमी उत्सव में रंगी पूर्वी दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जन्माष्टमी उत्सव में रंगी पूर्वी दिल्ली
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगी नजर आई। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर
पांडव नगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य और उनके दिव्य चरित्र को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। बाल और किशोर भक्तों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से भावविभोर कर दिया।
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारंपरिक मटकी फोड़ परंपरा को आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप देने वाली मटकी फोड़ लीग सीजन-2 का आयोजन हुआ। मटकी फोड़ लीग में 16 लड़कों और आठ लड़कियों की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 68 मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रतिभागी मानव पिरामिड बनाकर मटकी तक पहुंचने और उसे फोड़ने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
गुफा वाला मंदिर, प्रीत विहार
र प्रीत विहार स्थित गुफा वाला मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा, रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान मंदिरों को विशेष रूप से फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झांकियों से सजाया गया और मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण और भंडारों की व्यवस्था का भी आयोजन किया गया।