{"_id":"acf9b2ee62f983ab2073b8fde15aa089","slug":"easily-find-bus-train-and-subway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसानी से मिलेंगी बस, ट्रेन और मेट्रो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसानी से मिलेंगी बस, ट्रेन और मेट्रो
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से यात्री आसानी से रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए डीएमआरसी ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीनों जगहों को फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के माध्यम से जोड़ा जाएगा। डीएमआरसी ने इसका प्रस्ताव बनाकर रेलवे व हरियाणा रोडवेज अधिकारियों को भेज दिया है। जल्द ही एफओबी के लिए पिलर गाड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की 23 और लोकल 46 ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से करीब 22 हजार यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ बस अड्डे से करीब 150 रोडवेज बसें दिल्ली समेत अन्य जिलों को जाती हैं। बसों से करीब 18 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी सूत्रों की मानें तो प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से 20 हजार लोगों के आवागमन का अनुमान है। मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ बस अड्डे पर बनाया जा रहा है।
उसके पीछे ही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन है। ऐसे में यात्री बस, ट्रेन और मेट्रो आसानी से पकड़ सकें, इसके लिए भी डीएमआरसी ने तैयारी शुरू कर दी है।
इसका प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। साथ ही रेलवे अधिकारियों से भी बातचीत हो रही है। ताकि स्टेशनों को फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के माध्यम से जोड़ा जा सके। डीएमआरसी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह योजना लागू कर चुकी है। अब डीएमआरसी यह सुविधा बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर देने का मन बना चुकी है। ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के लिए मेट्रो पकड़ सकें।
इन्हें होगा फायदा
बल्लभगढ़ तक मेट्रो के विस्तार के बाद सेक्टर -57, 58, 59, 60, 61, 22, 23, 24, 25, 26, 55, 56, 58, 59, 62, 63, 64, 65, 70 और सेक्टर 1, 2, 3 और 4 के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बल्लभगढ़ के साथ विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन को भी बल्लभगढ़ मेट्रो का लाभ मिलेगा।