अब काम के साथ होगी पढ़ाई: नौकरी के साथ आईआईएम से एमबीए की डिग्री लें, ऑनलाइन करें आवेदन
आईआईएम संबलपुर ने एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम ने पेशेवरों के लिए ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र मांगे हैं। जो भी लोग नौकरी करते हैं और पढ़ाई आगे की जारी रखना चाहते हैं तो उनके लिए एक अच्छा मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने बताया दो वर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम में आवेदन सत्र 2024 -2026 के लिए मांगे जा रहे हैं। इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया है, ताकि पढ़ाई के साथ उम्मीदवार अपने कामकाज के क्षेत्र में नए और इनोवेटिव विचारों को आसानी से शामिल कर सकें। इसके अलावा वे जटिल और मुश्किल कारोबारी समस्याओं को हल करने, लोगों को मैनेज करने के संबंध में गहरा विजन हासिल कर सकते हैं।
वहीं, प्रतिभागियों को अपने उद्यमशीलता कौशल और रणनीतियों को बढ़ाने, व्यक्तिगत विकास को और बेहतर बनाने और जिम्मेदार अग्रणी कार्यकारी के रूप में उभरने में मदद करना है। इसमें उम्मीदवारों को डिजिटल परिवर्तन, सस्टेनेबिलिटी, जिम्मेदार नेतृत्व, डेटा एनालिटिक्स और कॉर्पाेरेट एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। दाखिले समेत अन्य जानकारियों के लिए आवेदक iimsambalpur.ac.in/executive-mba पर लॉगइन कर सकते हैं।
एचडी वर्चुअल क्लासरूम से ऑनलाइन पढ़ाई
लाइव सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव तरीके से सीखने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम हाई डेफिनिशन, वीडियो कॉन्फ्रेंस आधारित वर्चुअल क्लासरूम (वीसीआर) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन मोड के जरिये संचालित किए जाएंगे। एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम से उन लोगों को लाभ होगा, जो आंत्रप्रेन्योरशिप को लेकर बहुत मजबूती और गहराई के साथ सोचते हैं। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाओं का भी लाभ उठाना चाहते हैं।
दो वर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंकों के साथ कम से कम तीन साल का प्रबंधकीय/ उद्यमी/व्यावसायिक अनुभव जरूरी है। चयन मानदंड और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) दौर के आधार पर होगा। अंतिम मेरिट सूची व्यक्तिगत साक्षात्कार के समग्र प्रदर्शन, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर तैयार होगी। उम्मीदवार को नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र/सहमति पत्र भी जमा करना होगा।