पहले अध्यापक करता रहा रेप, फिर पुलिस ने किया सितम
करीब 10 माह पहले 11वीं की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान टीचर ने उससे दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया था। एक बार फिर आरोपी ने उसे शादी करने के बहाने बुलाया और उससे रेप किया।
आरोपी की जल्दी शादी होने वाली है। पीड़िता ने जेवर पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मगर पुलिस ने पीड़िता को ही धमकाकर भगा दिया।
अब ये बचा है विकल्प
अब पीड़िता मुख्यमंत्री के पास जाकर उनसे न्याय की गुहार लगाने की बात कह रही है। गौरतलब है कि पीड़िता और परिजनों ने जब पहली बार घटना की जानकारी पुलिस को दी थी तो वे कोतवाली में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
इसके बाद अदालत के आदेश के बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अदालत के दबाव के चलते करीब चार माह के बाद जांच अधिकारी ने एफआईआर लगा दी।
वहीं आरोपी शिक्षक अब किसी दूसरी लड़की से सगाई करने जा रहा है और इस बात से पीड़िता आहत हो गई है। ऐसे में वह लगातार कानूनी गुहार लगा रही है।