फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   each police station will have records of autodrivers

हर थाने में होगा ऑटो चालकों का रिकार्ड, चालकों को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
each police station will have records of autodrivers
ऑटो हड़ताल - फोटो : ANI

साइबर सिटी में चलने वाले ऑटो चालकों की मनमानी और लूटपाट की घटना को रोकने के लिए पुलिस ने एक नया आइडिया निकाला है। हर थाने में हर रूट पर चलने वाले वाहन चालकों का विस्तृत ब्योरा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


कमिश्नरी में होेने वाले अपराध में ऑटो चालकों की भूमिका को लेकर पुलिस आयुक्त गंभीर हैं। इसके लिए उन्होंने एक सॉफ्टवेयर विकसित कराया है। बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त ने अपराध कम करने को लेकर आयोजित बैठक में सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया कि वह सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दें।
विज्ञापन


इसमें चालक की तस्वीर, ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन का बीमा व प्रदूषण के कागज की स्कैन कॉपी रखी जाए। चालक की ओर से दर्ज किया जाने वाला ब्योरा सॉफ्टवेयर के माध्यम से कहीं भी खोला जा सकेगा। यदि किसी भी स्थान पर कोई ऑटो चालक अपराध के अंजाम देता है तो पुलिस उसके नंबर या अन्य संकेत से उस तक आसानी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने इस व्यवस्था के लिए हर थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी है। पहले यह व्यवस्था सिर्फ ट्रैफिक कार्यालय में ही थी। केवल सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन होता था। अब सभी ऑटो चालक रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।


क्या है मानक..
: चालक का लाइसेंस कॅमर्शियल होना चाहिए।
: ऑटो का रजिस्ट्रेशन ट्रैफिक पुलिस में भी होना चाहिए।
: इंश्योरेंस व प्रदूषण के कागजात पूरे होने चाहिए।
: चालक की तस्वीर व स्थायी पता होना चाहिए।
: मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी भी चाहिए।

ऑटो चालक हर स्थान पर समस्या पैदा करते हैं। ऐसे में पुलिस ने यह कवायद की है। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा और जनता को राहत मिलेगी।- नवदीप सिंह विर्क, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed