गुड़गांव: बसों में शुरू होगी ई-टिकटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नए साल के
उम्मीद है कि जल्द इसे गुड़गांव डिपो से शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज बसों को हाईटेक बनाने के लिए बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम को शुरू किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन की मदद से गंतव्य की टिकट दी जाएगी।
मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत गुड़गांव डिपो की सभी 200 बसों में इस सिस्टम को लगाया जाएगा। ई-टिकटिंग को इस प्रकार दुरस्त किया जाएगा जिसमें बस स्टॉप से चढ़ने से लेकर उसके निर्धारित स्टॉप तक की जानकारी, टाइम और किराये की राशि लिखी होगी।
इससे बसों में टिकट चेकिंग के दौरान भी यात्री बच नहीं पाएंगे। डिपो अधिकारियों के अनुसार, ई-टिकटिंग सिस्टम से टिकट प्रिंटिंग का खर्च बचने के अलावा रोडवेज स्टाफ की परेशानी भी कम हो जाएगी। मुख्यालय स्तर पर नई टिकटिंग सिस्टम पर काम शुरू कर दिया गया है। पूरी उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रियों को ई-टिकटिंग का तोहफा मिल जाएगा।
दिल्ली की तर्ज पर किया जाएगा डिजाइन
राजधानी
दिल्ली में डीटीसी बसों में ई-टिकटिंग सिस्टम की तर्ज पर ही हरियाणा
परिवहन निगम डिजाइन तैयार कर रहा है। डिपो की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में
प्रति ई-टिकटिंग मशीन पर 7000 रुपये खर्च आने का अनुमान है। लेकिन
यात्रियों और कंडक्टरों की सहुलियत के आधार पर इसके डिजाइन को फाइनल कराया
जा रहा है। इसमे दिल्ली परिवहन निगम से भी बातचीत की जा रही है।
मुख्यालय स्तर पर तैयारी शुरू, जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना
ई-टिकटिंग सिस्टम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यालय स्तर पर मौखिक तौर पर बातचीत हो गई है, जिसमें सिस्टम के लिए स्वीकृति मिल गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रियों को इसका तोहफा मिलने की पूरी उम्मीद है।