फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-scooty will be charged while moving on the road

RideAsia EV Expo: अनोखे फीचर्स के साथ आई ई-स्कूटी, सड़क पर चलते-चलते होगी चार्ज, मोबाइल से बंद स्टार्ट भी होगी

Sat, 19 Apr 2025 08:24 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Apr 2025 08:24 AM IST
विज्ञापन
E-scooty will be charged while moving on the road
स्कूटी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

राइड एशिया ईवी एक्सपो में अनोखे फीचर्स के साथ आई ई-स्कूटी सड़क पर चलते-चलते ही चार्ज हो जाएगी। मोबाइल से स्टार्ट भी होगी और बंद भी। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से बाइक फिसलेगी नहीं। चढ़ाई और ढलान पर यदि स्कूटी रोकी तो ये पीछे नहीं जाएगी। दुर्घटना वाले स्थान पर चेतावनी अलार्म बजना, रिवर्स गियर, इंटेलिजेंट ब्रेकिंग, अनुकूलित माइलेज और सोलर चार्जिंग जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं और कीमत भी बेहद कम है।

विज्ञापन

प्रमोटर्स का दावा है कि ये 33 हजार की कीमत में अब तक की सबसे सस्ती ई-स्कूटी है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 18-20 अप्रैल तक बीटूबी मोड में ईवी एक्सपो आयोजित किया गया है, जहां एक छत के नीचे ईवी वाहनों, इनके चार्जिंग, बैटरी से जुड़े ढेरों विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइड्रोजन से चलने वाली साइकिल
एक्सपो साइकिल राइडर्स के लिए बेहद खास है। यहां बड़ों से लेकर बच्चों के लिए तरह-तरह की ईवी और सामान्य साइकिल उपलब्ध हैं। इनके अलग-अलग आकार के टायर भी इन्हें खास बनाते हैं, लेकिन हाइड्रोजन से चलने वाली साइकिल सबसे आकर्षक है। ये सामान्य साइकिल जैसी है। साइकिल में हाइड्रोजन फ्यूल सेल है। जब हाइड्रोजन और ऑक्सीजन इन कोशिकाओं में मिलते हैं तो एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और बिजली पैदा होती है, जो फिर इलेक्ट्रिक मोटर को चलाती है। इससे साइकिल को गति मिलती है। इस प्रक्रिया में केवल पानी निकलता है।

विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए बिना लाइसेंस वाली बाइक
दिव्यांगों के लिए भी एक्सपो में बाइक मौजूद है। इसे बिना लाइसेंस के सड़क पर चलाया जा सकता है। इसकी स्पीड 40-45 किमी प्रतिघंटे तक है। ये बैट्री से चलती है और इसके पिछले हिस्से में मुख्य टायर के दोनों तरफ दो और टायर लगे हैं, 3लेकिन ये दिव्यांगों की पिछली परंपरागत बाइक से अलग है, क्योंकि पीछे इसकी चौड़ाई कम है। इसकी कीमत 55 हजार रुपये है। 

बैटरी, चार्जर और सेफ्टी किट
एक्सपो में लीथियम की अनेक प्रकार की बैटरी उपलब्ध हैं, जिन्हें यहां जाकर देखा और समझा जा सकता है। इसके अलावा बाइक चार्जर और राइडर सेफ्टी किट्स भी उपलब्ध हैं। टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और सामान ढोने वाले ईवी के साथ-साथ ई-रिक्शा का सामान यहां आया हुआ है। वितरकों का मानना है कि इनकी कीमत बाजार से सस्ती है। खासकर छोटे बच्चों के लिए सामान्य और इलेक्ट्रिक साइकिल की भरमार है।

परिवहन प्रणाली 2027 तक 100% ईवी आधारित होगी : मुख्यमंत्री
‘दिल्ली की परिवहन प्रणाली 2027 तक 100% ईवी पर आधारित होगी। दिल्ली ने अपनी जिम्मेदारी पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कार व स्कूटर खरीदें। इसके लिए दिल्ली सरकार पूरा समर्थन और सब्सिडी देने को तैयार है।’ ये बातें प्रगति मैदान में आयोजित राइड एशिया ईवी एक्सपो में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता ने कहीं। उन्होंने एक्सपो का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार इसी योजना पर काम कर रही है कि दिल्ली को कैसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर लाया जाए। पूरे देश में दिल्ली पहला 100% ईवी वाला शहर बनेगा। इसकी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया कि वे दिल्ली में सार्वजनिक-निजी चार्जिंग स्टेशन लगाने में मदद करें।


यह भी पढ़ें: Delhi: चीन से भारत आ रहा नशा... 1.6 लाख रुपये की 78 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed