{"_id":"032e4434319b1d3726e4d6164c1c29a1","slug":"e-rickshaws-in-the-province-will-run-indiscriminately-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में अब धड़ल्ले से दौड़ेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में अब धड़ल्ले से दौड़ेंगे ई-रिक्शा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने सूबे में ई-रिक्शा केसंचालन को आदेश जारी कर दिया है। सिटी आटो की तर्ज पर ई-रिक्शा का संचालन होगा और इनको चलाने के लिए सामान्य ऑटो की तर्ज वाला कामर्शियल डीएल अनिवार्य होगा। एक अप्रैल से इनका रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के साथ ही यूपी गर्वमेंट ने भी ई-रिक्शा संचालन के आदेश जारी कर दिए हैं। अब ई-रिक्शा मोटर व्हीकल एक्ट में शामिल हो गया है। इनको सिटी ऑटो की तर्ज पर ही रजिस्टर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
ई-रिक्शा को चलाने के लिए परिवहन विभाग ने सिटी ऑटो चलाने वाली डीएल गाइडलाइन को ही लागू किया गया है। इनकेपास कामर्शियल डीएल होना अनिवार्य होगा। प्रदेश में ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन तत्काल शुरू कर दिए गए हैं। इनको चलाने के लिए जनपद में 30 संचालन केंद्र बनाए जाएंगे। इनको एक अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि ई-रिक्शा अब सामान्य ऑटो की तर्ज पर प्रदेश में दौड़ेंगे। इनको मोटर व्हीकल एक्ट में लागू कर दिया गया है।
...