फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaws are becoming more of a nuisance than a convenience.

Delhi NCR News: सुविधा से ज्यादा परेशानी बन रहे ई-रिक्शा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
- मेट्रो स्टेशन, बाजार और अस्पतालों के बाहर अव्यवस्था से बढ़ रहा जाम, फुटपाथ तक कब्जे में
विज्ञापन

सनी सिंह


नई दिल्ली। राजधानी में छोटी दूरी के सफर का अहम साधन बने ई-रिक्शा अब ट्रैफिक अव्यवस्था और अतिक्रमण की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। मेट्रो स्टेशन, बाजार और अस्पतालों के बाहर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा न केवल जाम बढ़ा रहे हैं, बल्कि राहगीरों और दुकानदारों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। सीमापुरी, दिलशाद गार्डन, आनंद विहार, विवेक विहार, कड़कड़डूमा, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, सीलमपुर और कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में तय स्टैंड और रूट व्यवस्था नहीं होने के कारण ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़े कर देते हैं। कई जगह सड़क का आधा हिस्सा ई-रिक्शा की कतारों से घिरा रहता है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के बाहर शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। सवारी बैठाने की होड़ में चालक बीच सड़क पर ई-रिक्शा रोक देते हैं, जिससे पीछे लंबा जाम लग जाता है। फुटपाथों पर कब्जे के कारण लोगों को मजबूरी में सड़क से गुजरना पड़ता है। सीलमपुर और शाहदरा जैसे इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
लोगों की राय -

फुटपाथ ई-रिक्शा से घिरे रहते हैं, बुजुर्गों के साथ निकलना मुश्किल हो जाता है। - आकांक्षा, निवासी लक्ष्मी नगर

दुकान के सामने दिनभर ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, ग्राहक आने से बचते हैं। - सुनील कुमार, दुकानदार शाहदरा

मेट्रो से निकलते ही ई-रिक्शा चालक घेर लेते हैं, सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है। - सार्थक, छात्र

सरकार ने पर्याप्त स्टैंड नहीं बनाए हैं। अगर तय स्टैंड और रूट तय कर दिए जाएं तो सड़क पर अव्यवस्था कम हो सकती है। - मोहम्मद आरिफ, ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article