फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw parking owner accused of assault, disabled driver dies

Delhi NCR News: ई-रिक्शा पार्किंग मालिक पर मारपीट का आरोप, दिव्यांग चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
अमन विहार थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

आरोपी ओम कुमार को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में ई-रिक्शा चोरी के शक में एक दिव्यांग चालक की बेरहमी से पिटाई करने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान अजय कुमार (35) के रूप में हुई है, जो पत्नी व एक साल की बेटी के साथ अमन विहार में रहता था और किराए पर ई-रिक्शा चलाता था।
अजय के भाई गजराज ने बताया कि 20 अगस्त को ई-रिक्शा रोहिणी सेक्टर-24 से चोरी हो गया था। 27 अगस्त को घर लौटने पर अजय ने मालिक ओम कुमार को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद ओम कुमार अजय को ई-रिक्शा पार्किंग पर ले गया और चोरी को लेकर पूछताछ के बाद रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अजय को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी मालिक ओम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रोहिणी डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि पुलिस चोरी में अजय की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed