फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw parking operator attacked with knife in protest against weekly collection

Delhi NCR News: हफ्ता वसूली का विरोध, ई-रिक्शा पार्किंग संचालक पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुरी इलाके की घटना, पुलिस ने शिकायत पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन

-पुलिस ने तीन नाबालिग और नामजद तीन आरोपियों किया गिरफ्तार
-दो चाकू बरामद, तीनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में बदमाशों ने एक ई-रिक्शा पार्किंग संचालक रियाजुद्दीन से रंगदारी की मांग की। विरोध पर बदमाशों ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की और संचालक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही वारदात में शामिल तीन नाबालिगों समेत छह बदमाशों को पकड़ लिया।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पकड़े गए तीन नामजद बदमाशों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी प्रिंस, ऋषभ और खेमा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 2 चाकू बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों बदमाशों पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article