फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   e-rickshaw is available on low interest rate in gurgaon

सस्ते में चाहिए ई-रिक्शा तो 5 नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 31 Oct 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 31 Oct 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw is available on low interest rate in gurgaon

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत ई-रिक्शा खरीदने के इच्छुक लोगोें को नगर निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर लोन दिलवाया जाएगा। इसके लिए 5 नवंबर तक नगर निगम में आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


ई-रिक्शा खरीदने के लिए लोन प्राप्त करने हेतु नगर निगम के सिविल अस्पताल स्थित कार्यालय के कमरा नंबर 7-8 से आवेदन प्राप्त कर वहीं पर जमा करवाना होगा। आवेदक बीपीएल श्रेणी से होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन


लोन एक परिवार के केवल एक ही व्यक्ति को मिलेगा। यदि आवेदक के पास ड्राइविंग लाईसेंस नहीं भी है तो प्रशासन द्वारा उसे प्रशिक्षण दिलवाकर ई-रिक्शा चलाने का लाइसेंस बनवाने में भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा से शहर में प्रदूषण कम होगा और तेल, सीएनजी की बचत भी होगी। ई-रिक्शा को घर पर रिचार्ज करके दिनभर सवारी ढोने का कार्य आसानी से किया जा सकता है।

लोन के लिए आवेदन पत्र के साथ बीपीएल राशन कार्ड की दो प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। 5 नवंबर तक प्राप्त होने वाले आवेदनों पर जल्द से जल्द लोन दिलवा दिया जाएगा। लोन पर अनुदान दिलवाने बारे में प्रशासन व नगर निगम की ओर से कोशिश की जाएगी। -महेश कुमार, संयुक्त आयुक्त-1, नगर निगम


गुड़गांव में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से नगर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा हेतु बैंकों के माध्यम से लोन दिलवाने का निर्णय लिया गया है। -महेंद्र सिंह, सिटी प्रोजेक्ट अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed