{"_id":"6a2987d351a34e3da1270f763d93c651","slug":"e-rickshaw-hindi-news-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ई रिक्शा सूचीबद्ध कराने का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ई रिक्शा सूचीबद्ध कराने का अंतिम मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने राजधानी में ई-रिक्शा को सूचीबद्ध कराने का अंतिम मौका दिया है। 10 से 14 मार्च के बीच सभी 13 जोनल परिवहन कार्यालयों और ऑटो रिक्शा यूनिट बुराड़ी में विशेष शिविर लगाकर लर्निंग लाइसेंस बनाने, पीएसवी बैज बनाने और ई-रिक्शा के सूचीबद्ध करने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने विभाग को कैंप लगाकर ई-रिक्शा को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं ताकि यह पता चल सके कि कितने ई-रिक्शा का पंजीकरण होना है। अभी तक पिछले छह दिन के कैंपों को मिलाकर करीब 30 हजार ही सूचीबद्ध हो सके हैं। इतना ही नहीं 23-28 फरवरी तक शिविर आयोजित किए जाने के बावजूद सिर्फ 19 हजार लर्निंग लाइसेंस ही अभी तक जारी किए गए हैं। ऐसे में कागजी तौर पर एक लाख ई रिक्शा कहां है, यह भी सरकार प्रमाणित करना चाहती है। भविष्य में ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन और परिचालन के लिए सूचीबद्ध होना आवश्यक है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में स्वास्थ्य जांच शिविर
श्रम विभाग ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान मजदूरों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का फैसला किया है। इससे पहले सिर्फ विज्ञापन जारी किए जाते थे। 4-11 मार्च के बीच यह शिविर औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। श्रम विभाग जीटी करनाल रोड औद्योगिक क्षेत्र और उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र पीरागढ़ी में 9 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। इसके अलावा ओखला, नारायणा और मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में 10 मार्च को कैंप लगेंगे। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीमें होंगी।
विज्ञापन