{"_id":"6a131ca766c174efa30e144a","slug":"e-rickshaw-driver-stabbed-to-death-over-passenger-pick-up-dispute-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137796-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सवारी बिठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सवारी बिठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके की घटना, तीन ई-रिक्शा चालकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में शनिवार की रात ई-रिक्शा पर सवारी बिठाने के विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 31 साल के नारायण दत्त के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस भागे हुए दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 23 मई की रात इस बारे में सूचना मिली। वहां पहुंचने पर देखा कि घायल नारायण दत्त के पीठ में चाकू फंसा हुआ था। पुलिस उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर गई। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।
घटनास्थल पर फुटेज में तीन युवक नारायण दत्त पर हमला करते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। इसी बीच इलाज के दौरान नारायण दत्त ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान फुटेज में दिख रहे हमलावरों की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। पुलिस ने देर रात एक आरोपी 20 साल के सूरज शाहबाद डेयरी की झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उनका सवारी बिठाने को लेकर मृतक के साथ विवाद हुआ था।