भारत के अटॉर्नी जनरल का ई-मेल हैक, हैकर्स ने दोस्तों को मेल भेजकर मांगी आर्थिक मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिकायत अटॉर्नी जनरल के निजी सचिव सी गजेंद्रन नायडू की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि मुकुल रोहतगी इन दिनों विदेश में हैं।
गत 16 अगस्त को उनके ई-मेल अकाउंट से दोस्तों को फर्जी मेल मिले। यह मेल अटॉर्नी जेनरल की ओर से भेजी गई थी जिसमें कहा गया था कि वह इन दिनों विदेश में हैं।
हैकर्स ने रोहतगी के दोस्तों से मांगे पैसे
फिलीपींस में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसमें वहां की सरकार के मुताबिक अपने अकाउंट में काफी रकम दिखाना होगा। लिहाजा उनके अकाउंट में अधिक से अधिक रुपये ट्रांसफर करके उनकी मदद करें।
साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया था कि विदेश से लौटते ही सभी को रुपये वापस कर देंगे। मेल मिलने के बाद दोस्तों ने उनसे संपर्क किया। तब उन्हें ई-मेल अकाउंट हैक होने की जानकारी मिली।
लोगों ने उनके निजी सचिव से भी इस बाबत पूछताछ की। मेल हैक करने की जानकारी मिलते ही निजी सचिव ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।