फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dwip Gehlot hits century, Citizen CC wins by 211 runs

Delhi NCR News: द्वीप गहलोत ने मारा शतक, सिटीजन सीसी 211 रनों से जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
एसेक्स फार्म क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया अंडर-19 लीग का मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। डीडीसीए अंडर-19 लीग 2026-27 में सिटीजन क्रिकेट क्लब ने थ्री स्टार क्रिकेट क्लब को 211 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। एसेक्स फार्म क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सिटीजन सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 369 रन बनाए।



टीम की जीत के नायक द्वीप गहलोत रहे, जिन्होंने 92 गेंदों में 143 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा रिशित दहिया ने 87 गेंदों पर 98 रन बनाए, जबकि आरव राजपूत ने 92 गेंदों में 94 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तीनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सिटीजन सीसी ने विपक्ष के सामने 370 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्री स्टार सीसी की टीम सिटीजन 44.1 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। सिटीजन सीसी के गेंदबाज कार्तिक चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.1 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके। रोनक दीक्षित ने 3 विकेट लेकर विपक्ष की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सिटीजन सीसी ने मुकाबला 211 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed