गजब! सर्जरी कर एक फुट बढ़ा दी बच्चे की लंबाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अनोखी सर्जरी कर तीन फुट के किशोर की लंबाई बढ़ाकर चार फुट की गई है। उसके दोनों बांहों की भी लंबाई भी चार इंच बढ़ाई गई है।
यही नहीं छोटे-बड़े पैरों को भी एक अनुपात में किया गया। सर्जरी को कई चरणों में नौ माह में पूरा किया गया और अब किशोर सामान्य जीवन जी रहा है। इस सर्जरी के लिए इलिजारोव तकनीक का इस्तेमाल किया गया।
दिल्ली निवासी 16 वर्षीय स्नेहल तिर्खे की लंबाई तीन फुट के करीब थी और उसके दोनों पैरों का आकार भी छोटा-बड़ा था। इससे उसे जूते पहनने में भी दिक्कत होती थी।
पैरों के उपरी और निचले हिस्से को एक समान किया गया। पैर के ऊपरी हिस्से को चार इंच बढ़ाया गया और निचले हिस्से को करीब आठ इंच बढ़ाया गया। किशोर के बांहों की लंबाई भी चार-चार इंच बढ़ाई गई।
बदल गया बच्चे का लुक
अपोलो अस्पताल के सीनियर ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजीव के.शर्मा ने बताया कि नौ माह में तीन चरणों में इलिजारोव तकनीक से किशोर की सर्जरी की गई। पहले चरण में पैर की हड्डी टिबिया की लंबाई बढ़ाई गई। दूसरे चरण में पैर के उपरी हिस्से की लंबाई एक अनुपात में लाई गई।
इसके बाद तीसरे चरण में उसकी बांहों की हड्डियों की लंबाई चार इंच बढ़ाई गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि इलिजारोव प्रक्रिया डिस्ट्रेक्शन ऑस्टियोजेनेसिस के सिद्धांत पर आधारित है। इस प्रक्रिया के तहत रिंग, रॉड्स और तार आदि फिक्स किए जाते हैं।
सर्जरी के बाद बच्चे के परिजन भी बहुत खुश हैं कि उनका बच्चा अब दूसरे बच्चों की तरह ही दिखेगा।