फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dusu put up hoardings for left violence in du

डीयू में कैंपस का माहौल गरम, लेफ्ट हिंसा को लेकर डूसू ने लगाए होर्डिंग

Fri, 17 Jan 2020 06:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Dusu put up hoardings for left violence in du
लेफ्ट हिंसा को लेकर डूसू ने लगाए होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू के बाद अब दिल्ली विश्विद्यालय में लेफ्ट-राइट के बीच टकराव की स्तिथि बनती दिख रही है। डीयू में वाम संगठनों के एनआरसी, सीएए, एनपीआर के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद कैंपस में लेफ्ट हिंसा को लेकर होर्डिंग लगाए गए हैं।

विज्ञापन


इस कारण कैंपस का माहौल गरमा गया है। डूसू की और से इन होर्डिंग्स को कैंपस में अलग-अलग जगह लगाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि सीएए के नाम पर देश को जलाना बंद किया जाए। एक होर्डिंग में लिखा है कि लेफ्ट अटैक जेएनयू।
विज्ञापन


डूसू अध्यक्ष अक्षत दहिया ने कहा कि डूसू ने कैंपस में तीन जगह इन होर्डिंग्स को लगाया है। कुछ संगठन कैंपस में आकर आजादी के नारे लगा रहे हैं। फ्री कश्मीर के पोस्टर दिखा रहे हैं, मार्च निकाले जा रहे हैं लेकिन डीयू के स्टूडेंट की समस्याओं की बात नहीं कर रहे। यहां के छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिये यह पोस्टर लगाये गये हैं। हमने डूसू कार्यकारिणी के फैसले के आधार पर इन्हें लगाया है। हमने इसके लिए डूसू फंड का इस्तेमाल नहीं किया है। होर्डिंग्स लगाने को लेकर एमसीडी को भी पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed