{"_id":"5e210dbd8ebc3e7d64524f0c","slug":"dusu-put-up-hoardings-for-left-violence-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में कैंपस का माहौल गरम, लेफ्ट हिंसा को लेकर डूसू ने लगाए होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में कैंपस का माहौल गरम, लेफ्ट हिंसा को लेकर डूसू ने लगाए होर्डिंग
Fri, 17 Jan 2020 06:58 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
लेफ्ट हिंसा को लेकर डूसू ने लगाए होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के बाद अब दिल्ली विश्विद्यालय में लेफ्ट-राइट के बीच टकराव की स्तिथि बनती दिख रही है। डीयू में वाम संगठनों के एनआरसी, सीएए, एनपीआर के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद कैंपस में लेफ्ट हिंसा को लेकर होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस कारण कैंपस का माहौल गरमा गया है। डूसू की और से इन होर्डिंग्स को कैंपस में अलग-अलग जगह लगाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि सीएए के नाम पर देश को जलाना बंद किया जाए। एक होर्डिंग में लिखा है कि लेफ्ट अटैक जेएनयू।
विज्ञापन
डूसू अध्यक्ष अक्षत दहिया ने कहा कि डूसू ने कैंपस में तीन जगह इन होर्डिंग्स को लगाया है। कुछ संगठन कैंपस में आकर आजादी के नारे लगा रहे हैं। फ्री कश्मीर के पोस्टर दिखा रहे हैं, मार्च निकाले जा रहे हैं लेकिन डीयू के स्टूडेंट की समस्याओं की बात नहीं कर रहे। यहां के छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
लिहाजा छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिये यह पोस्टर लगाये गये हैं। हमने डूसू कार्यकारिणी के फैसले के आधार पर इन्हें लगाया है। हमने इसके लिए डूसू फंड का इस्तेमाल नहीं किया है। होर्डिंग्स लगाने को लेकर एमसीडी को भी पत्र लिखा था।