फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU election knocks at the door in DU, election officer appointed

Delhi NCR News: डीयू में डूसू चुनाव की दस्तक, चुनाव अधिकारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
- दीवारों को गंदा किया तो लगेगा जुर्माना, डीयू ने एडवाइजरी जारी की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन चुनाव (डूसू) चुनाव ने दस्तक दे दी है। डूसू चुनाव के लिए प्रशासन ने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। कुलपति की ओर से डीयू में केमिस्ट्री विभाग के प्रो. राज किशोर शर्मा डूसू चुनाव 2025-26 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और चीफ रिटर्निंग ऑफिसर यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन प्रो. राजेश सिंह को बनाया गया है। डूसू चुनाव अगले माह होने की संभावना है, जिसके संबंध में जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। दरअसल डीयू का सत्र शुरू होने के छह सप्ताह के अंदर चुनाव कराने होते हैं।


वहीं नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही विभिन्न छात्र संगठन चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। छात्रों को लुभाने के लिए ना केवल हेल्पडेस्क लगाए जा रहे हैं बल्कि अलग अंदाज में नए छात्रों का स्वागत भी किया जा रहा है। वहीं विभिन्न तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं। बीते साल से सबक लेते हुए डीयू ने अभी से दीवारें गंदी ना करने को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि ना केवल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है बल्कि निलंबन व निष्कासन भी हो सकता है। मालूम हो कि बीते साल सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान (दीवारों को गंदा) करने पर हाईकोर्ट ने डीयू को कड़ी फटकार लगाई थी और परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि किसी छात्र के नाम से कोई पोस्टर लगा नजर आया तो उसे तीन दिन के अंदर हटाना होगा। यदि छात्र को लगता है कि उसके नाम पर किसी ओर ने पोस्टर लगाया है तो इसकी शिकायत पुलिस में देनी होगी और इसकी कॉपी कॉलेज व डीयू प्रशासन को देनी होगी। यदि वह ऐसा नहीं करता तब उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जा सकता है, या जो कॉलेज-यूनिवर्सिटी की ओर से तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed