फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dust storms will continue for the next five days, temperature will fall

अगले पांच दिन तक चलेगी धूलभरी आंधी, तापमान में आएगी गिरावट

Thu, 05 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dust storms will continue for the next five days, temperature will fall
तापमान - फोटो : जी पाॅल

एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में अगले कुछ दिनों तक धूलभरी आंधी और धूल की धुंध बनी रहेगी। बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ ओले भी पड़ सकते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी चलेगी।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने 6 मई तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के बाद फिर से तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है। वहीं पांच मई को हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में गरज के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पूर्वी यूपी में गरज के साथ धूल वाली आंधी चलेगी। उसके बाद मौसम थोड़ा साफ होगा, लेकिन 9 व 10 मई को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाये रहेंगे और फिर से धूल भरी आंधी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरवाट आएगी उसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा

Dust storms will continue for the next five days, temperature will fall

इस बीच बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश व बर्फबारी हुई। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, उप्र में बादल छाए रहे, जबकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व पूर्वी यूपी में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली के पालम में 42.1 डिग्री, गुडग़ांव में 41.1 डिग्री व फरीदाबाद में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

इस बीच दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा 25-49 फीसदी के आसपास रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में गिरवाट आएगी। उसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed