फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dushyant Chautala new party announcements on December 9 at Jind rally

दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी पर सभी दलों की नजर, 9 दिसंबर को जींद रैली में करेंगे एलान

Sun, 02 Dec 2018 10:50 AM IST
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala new party announcements on December 9 at Jind rally
सांसद दुष्यंत चौटाला

सांसद दुष्यंत चौटाला एवं उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की पार्टी का नाम क्या होगा? पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या होगा? पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा? यह जानने में राज्य के लोगों से कहीं ज्यादा राज्य सरकार, राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस एवं इंडियन नेशनल लोकदल के नेता उत्सुक हैं। वह अपने इन सवालों को पता लगाने में लगे हुए हैं, मगर उन्हें इस मामले में अभी तक सफलता नहीं मिली है। दरअसल अभी दुष्यंत चौटाला की ओर से पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेेदन नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल से अलग होकर दुष्यंत चौटाला एवं छोटे भाई दिग्विजय चौटाला आजकल नई पार्टी बनाने की कवायद में लगे हुए हैं। वह नौ दिसंबर को जींद में होने वाली रैली में अपनी पार्टी के नाम एवं उससे जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक करेंगे। मगर राज्य सरकार और राज्य की तीनों प्रमुख पार्टियों के नेता यह जानकारी नौ दिसंबर से पहले ही जुटाना चाहते हैैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार, राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस एवं इंडियन नेशनल लोकदल के कई नेताओं ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी के संबंध में जानकारी लेने के लिए अपने सभी घोड़े खोल रखे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार, राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस एवं इंडियन नेशनल लोकदल के नेताओं ने दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी के बारे में जानकारी लेने के लिए उनके करीबी लोगों से संपर्क साधा, मगर उनको ही अपनी पार्टी के बारे में कुछ नहीं पता है। इस कारण उन्हें उनसे कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी की जानकारी जुटाने के लिए राज्य सरकार के अपने करीबी अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है। मजेदार बात यह है कि अधिकारी भी इस मामले में उनकी मदद नहीं कर सके हैं। हालांकि वह अपने आकाओं के लिए दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी के संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दुष्यंत अपनी पार्टी बनाने की प्रक्रिया गोपनीय तरीके से कर रहे हैं। उनकी पार्टी की समस्त जानकारी केवल उन्हीं लोगों को मालूम है जो पार्टी बनाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हुए हैं। वह पार्टी के नेताओं से केवल खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा रहे हैं। पार्टी बनाने की पूरी प्रक्रिया 18 जनपथ स्थित दुष्यंत चौटाला की सरकारी कोठी पर चल रही है। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी बांगड़ समेत आधा दर्जन नेता एवं वकील जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed