फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU's 102nd convocation today, more than one lakh students will receive degrees

Delhi NCR News: डीयू का 102वां दीक्षांत समारोह आज, एक लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को 102वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन मुख्यअतिथि होंगे। समारोह में 2025 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले यूजी, पीजी एवं एफवाईयूपी के 1,20408 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जबकि 750 पीएचडी शोधार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान दी जाएंगी।डीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 132 गोल्ड एवं सिल्वर मेडल तथा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को कुल 112 गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को कुल 19 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। डीयू के रेगुलर विद्यार्थियों, एनसीडबल्यूईबी और एसओएल के विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 109003 यूजी, 11362 पीजी और 43 एफ़वाईयूपी प्रोग्रामों के विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। शताब्दी चांस के तहत अपनी डिग्री पूर्ण करने वाले 20 विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article