फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   During cleaning of wells inside Red Fort some ammunution and explosive were discovered informed NSG

दिल्लीः लालकिले के अंदर से मिला कारतूसों और हैंडग्रेनेड का जखीरा, मचा हड़कंप

Mon, 06 Feb 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
During cleaning of wells inside Red Fort some ammunution and explosive were discovered informed NSG
लाल किले की सुरक्षा - फोटो : demo pic

राजधानी स्थित लालकिले के अंदर से भारी संख्या में कारतूस, हैंडग्रेनेड और राफल्स मिलने से वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। इसके बाद पुल‌िस ने तुरंत पूरे इलाके को खाली कराया और एनएसजी की टीम बुलाई गई। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लालकिले के अंदर से हथियारों का जखीरा मिलने की यह घटना रविवार की है। बता दें कि जब किले के कुओं की सफाई की जा रही थी तब ही यह हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस यह मान रही है कि पुराने समय में आर्मी किले के अंदर ही रहती थी और हो सकता है कि कारतूस और विस्फोटक तब ही के हों।

पुरातत्व सर्वेक्षण व‌िभाग की सफाई में म‌िले हथ‌ियार

During cleaning of wells inside Red Fort some ammunution and explosive were discovered informed NSG
लाल किला - फोटो : PTI

हथियारों और विस्फोटकों की यह खेप पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सफाई के दौरान मिले हैं। बरामद विस्फोटक कुएं में ऐसी जगह मिले हैं जहां आमतौर पर कोई आता-जाता नहीं है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा जान पड़ता है कि किसी ने उन्हें वहां छुपाकर रखा था।

बताया जा रहा है कि बरामद कारतूसों की मात्रा इतनी ज्यादा है कि एक बार को पुलिस भी सकते में आ गई। मालूम हो कि सुरक्षा की दृष्टि से लालकिला बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में किले के अंदर से इतनी भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा मिलना इसकी सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

बता दें कि 22 दिसंबर 2000 को लालकिले पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने एके-47 से अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिसमें हमारे तीन जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद भी अकसर ही लालकिले पर हमले की ध‌मकियां मिलती रहती हैं। ऐसे में किले के अंदर से बड़ी संख्या में कारतूस और विस्फोटक मिलना काफी हैरान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed