{"_id":"7b8377e2f790daf6490a9a2eaf199504","slug":"during-boring-felt-current-worker-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग के दौरान लगा करंट, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग के दौरान लगा करंट, मजदूर की मौत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा के नेहरू गार्डन में सोमवार दोपहर को बोरिंग के दौरान चार मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को इलाज के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि तीन मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी व्यक्ति खोड़ा के नेहरू गार्डन में स्कूल चलाते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने स्कूल के बाहर हैंडपंप के बोरिंग के लिए मजदूरों को बुलाया था। न्यू अशोक नगर निवासी दिनेश, शिव कुमार, निर्देश व अभयदीप बोरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
बोरिंग के दौरान अचानक रस्सी तेजी से खिंच गई, जिससे पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया, जिससे चारों मजदूर करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
बेहोशी की हालत में उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिनेश की मौत हो गई। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के सिर में भी गंभीर चोटें हैं। लग रहा है कि करंट लगने के बाद जमीन पर गिरने के दौरान उसके सिर में कोई नुकीली चीज लगी है। मामले में स्कूल प्रबंधक और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हाईटेंशन लाइन के नीचे कैसे कर रहे थे बोरिंग
आसपास के लोगों के अनुसार चारों मजदूरों ने सुबह आते ही 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे बोरिंग करने से इंकार किया था। मगर ठेकेदार ने उन्हें बोरिंग करने को कहा। सड़क पर ही बोरिंग का काम कराया गया। ऐसे में पुलिस स्कूल प्रबंधक के साथ ठेकेदार से भी पूछताछ करेगी।
अवैध रूप से की जा रही थी बोरिंग
बोरिंग सड़क किनारे की जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल ने प्रशासन से बोरिंग की परमिशन भी नहीं ली थी।