फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Durgesh Pathak says BJP leaders did corruption of Rs 180 crore in the name of cleaning garbage

भाजपा नेताओं ने कूड़े के पहाड़ की सफाई के नाम पर किया 180 करोड़ का भ्रष्टाचार: दुर्गेश पाठक

Sat, 02 Jan 2021 08:29 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Durgesh Pathak says BJP leaders did corruption of Rs 180 crore in the name of cleaning garbage
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : https://www.facebook.com/ipathak25

आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने तीनों नगर निगम के भाजपा नेताओं पर कूड़े के पहाड़ की सफाई के नाम पर 180 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए मशीनों के द्वारा भ्रष्टाचार करने की बात कही है।

विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए 50 मशीनें, 5 साल के किराए पर ली गई हैं। एक मशीन का 6 लाख रुपये महीने किराया है और 50 मशीनों का 5 साल का किराया 180 करोड़ रुपये है, जबकि निगम 50 मशीनें 8 करोड़  50 लाख में खरीद सकता था, लेकिन जो काम 8 करोड़ 50 लाख रुपये में हो सकता था। भाजपा भ्रष्टाचार करने के लिए उसी काम को 180 करोड़ रुपये में कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की ठेकेदारों और कंपनी से सांठगांठ है। यदि भाजपा को भ्रष्टाचार नहीं करना होता तो निगम माशीनों को खरीदती न कि किराए पर लेती। उन्होंने कहा कि जिस एक मशीन के लिए भाजपा 6 लाख रुपये किराया दे रही है बाजार में उस मशीन की कुल कीमत 17 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पाठक ने कहा कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, गौतम गंभीर और जेपी नड्डा से समेत तीनों महापौर से पूछना चाहते हैं कि कूड़े की सफाई के नाम पर जो 180 करोड़ खर्च हुए हैं वो किसकी जेब में गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा कारखाना बना रखा है। भाजपा ने दिल्ली के माथे पर सबसे बड़ा कलंक दिल्ली के 'कूड़े का पहाड़' का लगाया है। कूड़े की सफाई को लेकर भाजपा के तमाम नेता बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं, लेकिन कूड़े का पहाड़ 1 इंच भी नहीं घटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed