फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Durgesh Pathak said BJP has been only ruining Delhi for last 11 years

दिल्ली वाले हो रहे बेघर: AAP का तंज, दुर्गेश पाठक बोले- भाजपा के सातों सांसदों ने 11 साल नहीं किया कोई काम

Wed, 17 Jul 2024 10:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 10:33 PM IST
सार

आप के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा के सातों सांसदों ने 11 साल में कोई काम नहीं किया और अब ये दिल्ली को तोड़कर बर्बाद करने में लगे हैं। दिल्ली में 2014 से सातों सांसद भाजपा के हैं, लेकिन इन्होंने अपनी सांसद निधि तक खर्च नहीं किया है, चुनाव जीतते ही ये गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
Durgesh Pathak said BJP has been only ruining Delhi for last 11 years
दुर्गेश पाठक - फोटो : X/AAP

विस्तार

भाजपा की केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा दिल्ली की झुग्गियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। आप के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में 2014 से सातों सांसद भाजपा के हैं। इन 11 सालों में इन्होंने कोई काम नहीं किया है और अब ये लोग दिल्ली को तोड़कर बर्बाद करने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा की केंद्र सरकार की एजेंसी रेलवे ने पटेल नगर व बरार स्क्वायर की हजारों झुग्गियां तोड़ने का नोटिस लगाया है, लेकिन वहां की भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज प्रभावित लोगों के फोन तक नहीं उठा रही हैं। कुछ दिन पहले, डीडीए ने चांदनी चौक इलाके में कई झुग्गियों को तोड़ दिया, लेकिन स्थानीय सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कोइ अतापता नहीं है। इन दोनों कार्रवाइयों में भाजपा सांसदों की चुप्पी यह बता रही है कि इस तोड़तोड़ की कार्रवाई में इनका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा, एक तरफ भाजपा व उसके सांसद दिल्ली की झुग्गियां तुड़वा कर लोगों को बेघर करना चाहते हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी लोगों को कानूनी मदद दे रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक  दुर्गेश पाठक ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली की जनता ने पिछले 11 साल से भारी बहुमत देकर भाजपा के सातों सांसदों को जिताया है। लेकिन इतने सालों बाद भी इनके पास अपने कोई काम बताने के लिए नहीं है। रिपोर्ट तो ये भी है कि इन सांसदों ने अपनी सांसद निधि भी खर्च नहीं की है। 2014 से लगातार दिल्ली में भाजपा के सातों सांसद चुन कर आ रहे हैं। लेकिन ये ढेले भर का काम नहीं करते और न ही किसी से मिलते हैं। ये चुनाव जीतते ही राजाओं की तरह इधर-उधर घूमने लग जाते हैं या टीवी पर उल्टे-सीधे बयान देते हैं, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं करते। दिल्ली का एक भी नागरिक ये नहीं बता सकता कि भाजपा के सांसदों ने इतने सालों में क्या काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश पाठक ने कहा कि जनता के लिए काम न करना तो भाजपा की हमेशा से आदत रही है, लेकिन अब इनके सांसद दिल्ली को बड़े स्तर पर बर्बाद करने पर उतर गए हैं। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली के अंदर दो बड़ी घटनाएं घटीं। इसमें पहली घटना केंद्र की भाजपा सरकार और उनके सांसदों द्वारा की गई। केंद्र सरकार के तहत आने वाले डीडीए ने चांदनी चौक में बड़े स्तर तोड़फोड़ की है। लोग 70-80 वर्षों से उस इलाके में रह रहे थे। 

ऐसा लगता है कि भाजपा के सांसदों के निर्देश पर ये किया गया। क्योंकि पिछले 5 दिनों से चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल एक बार भी वहां नहीं गए। लोगों ने उन्हें बार-बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका स्टाफ कह रहा है कि वो बाहर गए हैं। इन सांसदों ने 11 साल से कोई काम नहीं किया और अब दिल्ली को तोड़ने में लगे हुए हैं। इस बीच भाजपा के सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कोई अता-पता नहीं है, वो किसी से बात नहीं कर रहे हैं। डीडीए केंद्र सरकार के अधीन है। उनके निर्देश के बिना ये होना संभव नहीं है। 

दुर्गेश पाठक ने दूसरी बड़ी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अधीन भारतीय रेलवे ने पटेल नगर और बरार स्कावयर के अंदर कई किलोमीटर तक हजारों झुग्गियों को तोड़ने का नोटिस लगाया है। नोटिस में लिखा है कि 22 जुलाई से इन झुग्गियों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। ये नोटिस लगे 5 से 6 दिन हो चुके हैं। ये इलाके बांसूरी स्वराज के लोकसभा क्षेत्र में आते हैं, वो नई दिल्ली सीट से यहां की सांसद हैं। 

लेकिन उन्होंने एक बार भी इन इलाकों का दौरा नहीं किया, लोगों की समस्या नहीं सुनी। उन्होंने एक बार भी रेलवे और अन्य विभागों से बातचीत करके यह कोशिश नहीं की कि जिससे ये झुग्गियां टूटने से बच जाएं। इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि ये चीजें उनकी जानकारी में हो रही हैं और सबकुछ जानते हुए भी वो कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। जबकि अगर वो रेलवे विभाग को एक फोन कर दें तो लोगों का घर टूटने से बच सकता है। लेकिन पिछले 5 दिनों में उन्होंने एक बार भी वहां जाकर लोगों से मिलने की कोशिश नहीं की। लोगों ने उन्हें कई बार फोन करने की कोशिश की लेकिन कभी भी उनका फोन नहीं लगता है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि 11 साल से भाजपा के सातों सांसद दिल्ली पर राज कर रहे हैं। डीडीए और रेलवे जैसे हजारों विभाग इनके अधीन आते हैं। पहले ये लोग कोई काम नहीं करते थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे इन्होंने विभागों को ये निर्देश दिया है कि दिल्ली को पूरी तरह बर्बाद कर दो। इसमें पटेल नगर से बरार स्कावयर के लोहामंडी, बुद्ध नगर और इंदरपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। 

यहां भारतीय रेलवे द्वारा ये नोटिस चिपकाए गए हैं। 5 से 6 दिन हो गए लेकिन अभी तक किसी सांसद ने किसी की खबर लेने के लिए नहीं गया। वहीं, आम आदमी पार्टी इन दोनों मामलों में वहां के लोगों को लीगल मदद दे रही है। भाजपा ने पिछले 11 सालों से केवल दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। महीने-दो महीने में जब इनकी नींद खुलती है तो किसी क्षेत्र का दौरा करते हैं और वहां की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इसके अलावा इनके पास और कोई काम नहीं है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्लीवालों के खिलाफ काम करना बंद कर दें। आप लोगों से उनका घर छीन रहे हो, इसे बंद कर दो। बांसूरी स्वराज और प्रवीण खंडेलवाल के अधीन रेलवे और डीडीए आता है। ये दोनों इन विभागों को हेड करते हैं, क्योंकि ये दोनों विभाग केंद्र सरकार के अधीन हैं। लेकिन फिर भी ये कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इनकी ये चुप्पी मानी जाए कि ये पर्दे के पीछे से इन विभागों को लोगों के घर गिराने के आदेश दे रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने आपको जरूर जिताया है लेकिन ऐसा ही चलता रहा तो आप कब उनकी नजरों से उतर जाएंगे पता भी नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed