फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Durga builder area residents opposes encroachment of their houses

अवैध कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासन का विरोध, जलाईं पुलिस जीप

Sun, 20 Jul 2014 09:19 PM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
Durga builder area residents opposes encroachment of their houses

फरीदाबाद के दुर्गा बिल्डर एरिया में रहने वाले लोगों और उनके आशियाने तोड़ने आए प्रशासन के बीच रविवार सुबह हिंसक झड़प हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के इस्माइलपुर के दुर्गा बिल्डर एरिया में रहने वाले लोगों को दुर्गा बिल्डर की तरफ से तोड़फोड़ का नोटिस भेजा गया था और उन्हें कब्जा हटाने के लिए 20 तारीख का समय दिया गया था। रविवार को समय पूरा होने पर प्रशासन पूरे दलबल के साथ वहां कब्जा लेने पहुंचा।

लेकिन वहां के निवासी पहले से ही इस तोड़फोड़ का विरोध करने के लिए तैयार थे। विरोध करने वालों में महिलाएं भी थीं जो डंडा आदि लेकर प्रशासन से दो-दो हाथ करने को तैयार थीं। पुलिस भी पूरी तैयारी में जेसीबी व भारी संख्या में सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन

संघर्ष ने लिया उग्र रूप

Durga builder area residents opposes encroachment of their houses

जब पुलिस दुर्गा बिल्डर एरिया में पहुंची तो स्थानीय निवासियों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी में दोनों पक्षों की झड़प हो गई जिसने बाद में उग्र रूप ले लिया।

लोगों के विरोध को देखते हुए अजवानपुर से बसंतपुर तक पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। तोड़फोड़ के लिए मौके पर करीब 5-6 जेसीबी पहुंचे थे।

पुलिस लोगों को हटने के लिए कह रही थी और लोग ‌पुलिस को कार्यवाही करने से रोक रहे थे जिसमें दोनों पक्षों में संघर्ष इतना बढ़ा क‌ि स्थानीय निवासियों ने पुलिस की जीप में आग लगा दी जिससे वहां काफी अफरा तफरी मच गई। इस वक्त दुर्गा बिल्डर एरिया में तनाव का माहौल बना हुआ है। ताजा खबर मिलने तक दोनों ही पक्षों का संघर्ष जारी था।

सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे गुहार

Durga builder area residents opposes encroachment of their houses

दुर्गा बिल्डर एरिया में रहने वाले लोगों ने अब अपना आशियाना बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में तोड़फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ स्टे के लिए याचिका दायर होगी।

शनिवार को दीपावली कॉलोनी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डीडी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक यादव व महासचिव देवेंद्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की वकील सुस्मिता लाल से इस मामले पर गंभीरता से विचार विमर्श किया।

इसके बाद पदाधिकारियों ने एरिया के लोगों से इस मामले को लेकर जवाब मांगा, जिसमें बताया गया कि बिना सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाए इस समस्या से निजात नहीं पाई जा सकती है।

विज्ञापन

लोगों को डबल क्रॉस कर रहा है ब‌िल्डर

Durga builder area residents opposes encroachment of their houses

अदालत जाने के फैसले के बाद लोगों ने सर्वसम्मति से कोर्ट में याचिका लगाने की मंजूरी दे दी। साथ ही करीब 350 लोगों को अपने साक्ष्यों के साथ हस्ताक्षर कर शपथ पत्र वकील को सौंप दिया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सिंह ने बताया कि वकील के साथ दिनभर याचिका से संबंधित कागजों को तैयार कराया गया है, जिसके बाद अब स्टे के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्गा बिल्डर यहां के लोगों को डबल क्रॉस कर रहा है।

उसने पहले एरिया के 492 लोगों को यहां प्लॉटिंग कर जमीन बेची थी। इसके बाद इसी जमीन को एरिया के करीब आठ प्रॉपर्टी डीलरों को भी बेच दिया, जिनसे दुर्गा बिल्डर एरिया में रहने वाले 6,200 लोगों ने छोटे-छोटे प्लॉट खरीदे हैं। अब दुर्गा बिल्डर लोगों को कानूनी दांव पेंच से डिफॉल्टर साबित कर जमीन हासिल करने में जुटा है।

‘जगह अवैध है तो रजिस्ट्री कैसे हुई?’

Durga builder area residents opposes encroachment of their houses

स्थानीय निवासी त्रिदीप कुमार ने बताया कि पंचशील, दीपावली व शिव कॉलोनी के करीब 2,200 लोगों को नगर योजनाकार की ओर से तोड़फोड़ का नोटिस थमाया गया है।

इसकी मियाद 18 जुलाई को पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर लोग लंबे समय से रह रहे हैं। उनके पास मकान से संबंधित रजिस्ट्री व अन्य प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं।

स्थानीय निवासी होम सिंह का कहना है कि अगर यह जगह अवैध है तो जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री कैसे कर दी। नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सारा काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed