{"_id":"63a954679bfe50315d7d55cd","slug":"duped-from-ex-vice-chairman-of-escorts-group-anil-nanda-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अमिताभ बच्चन के समधी के भाई से ठगी, एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं, पुलिस ने तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अमिताभ बच्चन के समधी के भाई से ठगी, एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं, पुलिस ने तीन को पकड़ा
Mon, 26 Dec 2022 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 01:45 PM IST
सार
अभिनेता अमिताभ बच्चन के समधी के भाई एवं एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन अनिल नंदा को ठगों ने अपना शिकार बनाया। अनिल की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा के भाई अनिल प्रसाद नंदा के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अनिल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश चंद झा, माजिद अली और राधा कृष्ण के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ठगी, जमीनों पर कब्जा व जालसाजी करने वालों का यह एक बड़ा गिरोह है। इसमें कई लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अवनीश चंद्र झा, माजिद अली व राधा कृष्ण की गिरफ्तारी रविवार को की गई है। इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी इससे पहले सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
अनिल नंदा फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। वह एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं। उनको यमाहा ग्रुप को भारत में लाने का श्रेय दिया जाता है। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। जो मामले की जांच कर रही है।