{"_id":"61bceac7eb0035345f30cca9","slug":"dumper-driver-rams-into-car-of-sp-in-nuh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह: ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे एसपी की गाड़ी को डंपर चालक ने मारी टक्कर, एसपी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नूंह: ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे एसपी की गाड़ी को डंपर चालक ने मारी टक्कर, एसपी ने कूदकर बचाई जान
Sat, 18 Dec 2021 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:23 AM IST
सार
नूंह एसपी ने गुरुवार को ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 12 ओवरलोड गाड़ियों को पकड़कर मौके पर सीज किया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार रात 12 बजे एसपी वरुण सिंगला सरकारी गाड़ी में स्टाफ के साथ नूंह-अलवर रोड गंडूरी गांव के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। ताज होटल पर कुछ ओवरलोड डंपर खड़े दिखाई दिए। एसपी ने चेक करने के लिए अपने स्टाफ को आदेश दिए।
विज्ञापन
एक डंपर के अंदर बैठे ड्राइवर से एसपी के गनमैन ने पूछताछ शुरू की तो डंपर चालक ने गाड़ी को स्टार्ट कर एसपी की स्कार्पियो में सीधी टक्कर मार दी। एसपी वरुण सिंगला और उनके स्टाफ ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक एक सिपाही सुरेंद्र को चोटिल कर भाग गया।
विज्ञापन
एस्कॉर्ट के जवानों ने भाग रहे डंपर को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन चालक डंपर सहित फरार हो गया। नजदीकी नगीना थाना प्रभारी को सूचना देकर एसपी व एस्कॉर्ट की गाड़ी ने डंपर को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन पुलिस को पीछे आता देख गंडूरी गांव के पास डंपर को सड़क के किनारे खड़ा करके अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भागने में कामयाब हो गया। थाना नगीना में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी ने मौके पर रात को 12 ओवरलोड डंपरों को सीज भी किया।
विज्ञापन
एसपी बोले, ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिले में ओवरलोडिंग को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोड को लेकर जिला पुलिस द्वारा जल्द बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।